
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गुजरात पुलिस ने चोरी के एक मामले में दबिश दी। गुजरात के एक रेलवे स्टेशन से बैग चोरी प्रकरण में जांच के लिए गुजरात पुलिस गढ़ पहुंची और उसने क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस खादर क्षेत्र के नयाबास गांव पहुंची और संभावित ठिकानों पर पूछताछ की।
आपको बता दें कि गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर यात्री का बैग चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध गतिविधि गढ़ क्षेत्र में पाई गई। सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस अभियुक्त के मामले में लोकेशन ट्रेस करके गढ़ पहुंची थी। जांच जारी है।

























