
गढ़: गंगा के जलस्तर में पुनः बढ़ोतरी, 199.11 मीटर तक पहुंचा जलस्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ोतरी की ओर है। आबादी के पास पानी पहुंच गया जिसकी वजह से खादर में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। खादर में रहने वाले लोग दहशत में हैं। खेतों में हुए जलभराव की वजह से पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए संकट मंडराने लगा है। बीच में कुछ दिन तो गंगा के जलस्तर में कमी आई थी लेकिन अब फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके गांव लाठीरा, एतामली, काकाठेर, मिश्रीपुर, गढ़वाली के साथ अन्य गांव में बाढ़ का पानी आ गया है। यहां रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। गंगा का जलस्तर फिलहाल 199.11 मीटर के निशान पर दर्ज किया गया है।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926































