
गढ़: पटाखे की चिंगारी से कूड़े में लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी छोड़ी गई। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट चौकी परिसर के पास पड़े कूड़े में आग लग गई। दरअसल सोमवार को आतिशबाजी के दौरान एक चिंगारी ब्रजघाट चौकी परिसर के पास पड़े कूड़े में जा गिरी। चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने लोगों की सहायता से बाल्टी आदि की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग और पुलिस ने मिलकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
चांदनी कलेक्शन लेडीज के लिए लाया है प्रीमियम आर्टिकल्स, 350 रुपए से कुर्तियां शुरू: 9997620077

































