हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कबीर दास चौक पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे।
मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे भी निकल आए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

























