
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के टोल प्लाजा पर बुधवार की सुबह टोलकर्मियों और यात्रियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान तीन टोलकर्मी घायल हो गए। मार पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मामला बुधवार का है जब हरियाणा के रहने वाले कुछ लोग गढ़मुक्तेश्वर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। दो से तीन गाड़ियों में सवार हरियाणा निवासी जैसे ही टोल पर पहुंचे तो उनकी किसी बात को लेकर टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान टोल टैक्स पर तैनात तीन कर्मचारी घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































