हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक ने मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस बल व अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने कहा कि जगह-जगह टोल टैक्स बनाए जा रहे हैं जिसकी वजह से किसानों, ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह गलत है, ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने टोल फ्री करा दिया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसानों को शांत कराया। किसानों का कहना है कि हापुड़ जनपद में जगह-जगह टोल टैक्स बनने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र बाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण, शत्रुघ्न चौधरी, मनीष भारद्वाज, अमित नागर, अतुल नागर आदि उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























