
गढ़: गोली लगने से घायल किसान की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में 18 दिन पहले किसान को कुछ हमलावरों ने गोली मारी थी। इसके बाद किसान घायल हो गया था और उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने भी अब हत्या के प्रयास से हत्या की धारा में संशोधित किया है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानक चौक निवासी 48 वर्षीय किसान तस्वीर सिंह उर्फ पिंटू 20 सितंबर की दोपहर मंडी में नींबू बेचकर घर आया था। किसी ने कॉल कर उन्हें खेत पर बुलाया। तस्वीर सिंह ने अपने साथियों किशन सिंह और प्रवीण सिंह निवासी मढ़ेया की मदद से खाली कैरेट ट्यूबवेल के कमरे में रखवाई। इसके बाद वह खेतों के आसपास टहलने लगे। इसी बीच हमलावरों ने अचानक गोली चला दी। गोली चलने की आवाज आई जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देख खून लथपथ जमीन पर पड़े थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ में सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606































