👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला अहाता बस्तीराम के रहने वाले करन वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है कि 17 मार्च को वह खेत पर काम कर रहा था। इस बीच पवन खेत से कुछ गेहूं के पूले काटने लगा। खेत से जब गेहूं के पूले काटने की वजह जानी तो उसने धारदार हथियार से उसे पर हमला कर दिया और पीड़ित का कान कट गया। इस दौरान आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंचकर और गाली गलौज करने लगा। लोगों को आता देख आरोपियों मौके से भागने में कामयाब रहे।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400






























