
गढ़: मेला मार्ग का होगा निर्माण, 40.52 लाख होंगे खर्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मेला मार्ग का निर्माण करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। गढ़ में मेला मार्ग के निर्माण और मरम्मत पर 40.52 लाख रुपए का खर्चा आएगा।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे और अपनी आस्था का परिचय देते हुए मेले का हिस्सा बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आदेश पर प्राधिकरण ने गढ़ चौपला से मेला मार्ग के करीब तीन किलोमीटर से 4 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण और मरम्मत करने का फैसला लिया है। इसके लिए 40.52 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य को सात दिन के अंदर पूरा करना होगा।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606





























