हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की मेला रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसके चलते 14 नवंबर तक मेला मार्ग बंद रहेगा। सिर्फ दो पहिया वाहन ही यहां से निकल सकेंगे। अन्य वाहनों को नक्का कुआं रोड से मीरा रेती से कृष्णा वाली मढ़ेया से होते हुए मेला रोड से भेजा जाएगा। मेला मार्ग बंद होने के चलते वाहनों को चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मीरा रोड पर गंगा द्वारा के पास हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आधा किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरसीसी की सड़क बनाने में परेशानी ना हो इसके लिए 14 नवंबर तक मेला मार्ग बंद रहेगा जिसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






























