
गढ़: सीवर के टूटे हुए स्लैब में गिरी ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर-8 के मोहल्ला आदर्श नगर में टूटे हुए सीवर के स्लैब में बुधवार को एक ई-रिक्शा गिर गई जिससे क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कड़ी मशक्कत के पश्चात ई-रिक्शा को निकाला गया। क्षेत्रवासियों ने जमकर नारेबाजी की और तत्काल सीवर के स्लैब की मरम्मत की मांग की।
बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से सीवर का स्लैब टूटा हुआ है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में बुधवार को ई-रिक्शा का पहिया जब टूटे हुए स्लैब में फंस गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस दौरान राजवीर शर्मा, अरुण, आकाश, विनोद आदि ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




























