हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 06:30 बजे चेकिंग के दौरान एक कैंटर से 25 लाख 34 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने जब चालक से रूपयों के बारे में जानकारी हासिल की तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह रुपए हापुड़ नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी के हैं।

दरअसल बुधवार की तड़के करीब 6:30 बजे थाना प्रभारी विनोद पांडे, दरोगा इंद्रकांत यादव क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक कैंटर को रुकने का इशारा किया। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग की तो देखा कि गाड़ी में 25 लाख 34 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्र का कहना है कि यह रुपए हापुड़ नगर के रहने वाले एक व्यापारी के हैं। आगे की जांच जारी है। बताते चलें कि आदर्श आचार संहिता की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में पुलिस ने चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है।
मुरादाबाद जा रहा था कैंटर:
जानकारी के अनुसार हापुड़ के रहने वाले आसिफ और साबुद्दीन एक कैंटर लेकर हापुड़ से मुरादाबाद जा रहे थे लेकिन टोल टैक्स के पास पुलिस ने कैंटर को रोक लिया जिससे रुपए बरामद हुए हैं।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111





























