
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में सड़क पर नाली का पानी भरा है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि यहां से गुजरना भी मुश्किल होता जा रहा है। दुर्गा मंदिर के पास नालियां चौक हुई है जिसकी वजह से गंदा पानी सड़क तक बह रहा है। ऐसे में नाराज लोगों ने मामले में लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






















