👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वॉर्ड नंबर 12 में उचित साफ-सफाई न होने से लोग बेहद परेशान हैं। टूटी सड़कों से लोग बेहद परेशान हैं। हालांकि सभासद का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 70 लाख रुपए लगाए हैं। वहीं जनता इस विकास को किस तरह देखती है? आइए आपको बताते हैं:
गढ़ के वॉर्ड नंबर 12 है उपाध्याय नगर जहां के सभासद हैं राम किशोर जिन्होंने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में काफी विकास किया है।
सभासद ने जो कहा वह जमीनी हकीकत से मिलता जुलता नहीं है। क्षेत्र में टूटी सड़क, टूटा खड़ंडा, गंदगी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास नहीं हुआ… न ही यहां लाइटें है जिसके चलते अंधेरे में काफी परेशानी होती है।
































