हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतर रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त 45 वर्षीय हंसी पत्नी विजेंद्र निवासी बदावाला थाना अमरोहा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला बृजघाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























