हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सर्कल के क्षेत्राधिकार आशुतोष शिवम ने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए लोगों से अपील की। पुलिस ने विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर हालातों का जायज़ा लिया और लोगों से अपील की कि किसी भी सूरत अफवाहों पर ध्यान ना दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। गढ़ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह के साथ सीओ ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ अन्य क्षेत्र में भी गढ़मुक्तेश्वर के सर्किल ऑफिसर ने पैदल पेट्रोलिंग कर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

बाबूगढ़ में खुल गया है गर्ग सुपर स्टोर, डिस्काउंट पर खरीदें सामान: 9758307488




























