
गढ़: युवक की मौत का मामला, कुकर्म के बाद हुआ था बेहोश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के पास गन्ने के खेत में बेहोशी की अवस्था में मिले युवक के साथ ई-रिक्शा चालक ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। कुकर्म के दौरान वह बेहोश हो गया था जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर चुकी है। उस दौरान युवक का शरीर नीला पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असलियत सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक शोएब खान निवासी हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया जिसने सब कुछ बताया।
शोएब ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक उसे दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे ढाबे के पास खड़ा हुआ मिला था। उसने उसे सिंभावली जाने की बात कही। युवक को वह ई-रिक्शा में बैठाकर ले जाने लगा। रास्ते में युवक ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और इसके बदले 500 रुपए देने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर वह युवक को गन्ने के खेत में लेकर चला गया जहां उसने युवक के साथ कुकर्म किया। इस दौरान युवक बेहोश होकर गिर पड़ा जिससे ई-रिक्शा चालक भयभीत हो गया और वह उसका बैग और जेब में रखें साढ़े सात हजार रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी का कहना है कि वह नहीं जानता था कि युवक मर जाएगा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को स्याना रोड स्थित गढ़ चोपला के पास से हिरासत में लिया जिसने पूछताछ में पुलिस को सब कुछ बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























