
गढ़: आईएलएएस आईआईटी कॉलेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आईएलएएस आईआईटी कॉलेज के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना चल रही है। कॉलेज के निदेशक राकेश यादव का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है।
राज्य जुड़ाव सहायक समन्वयक अभिमान सिचाव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले कल्याणपुर को जाने वाली नहर पटरी के किनारे स्थित आई एल ए एस आईटीआई का निरीक्षण किया था अभिलेखों में विसंगतिया पाई गई। निरीक्षण के दौरान कोई भी मौजूद नहीं था। 26 छात्रों की उपस्थिति में भी विसंगतियां पाई गई। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। वहीं कॉलेज का कहना है कि दिल्ली की टीम ने जब निरीक्षण किया था तब कल्यानणेश्वर मंदिर के बाहर भंडारा लगा था। छात्र जन सेवा के लिए वहां गए हुए थे।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483































