
गढ़: फायरिंग व मारपीट करने के मामले में आठ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में एक शादी समारोह के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई और धारदार हथियार भी चले। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बदरखा निवासी सद्दाम ने बताया कि 29 मार्च को गांव में एक परिचित की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गया था। शादी समारोह में खाना खाते समय गांव बदरखा निवासी शकील से अपशब्द बोलने को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत करने का प्रयास किया लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।
आरोप है कि सद्दाम कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में शकील, सोहेल, अबुजर, बाबू समेत छह आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और हमला किया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे सलीम, मुस्तकीम और फरमान पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































