हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत 60 से 70 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
राजेश पायलट पर भाजपा नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुर्जर समाज ने 14 सितंबर को धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। गढ़ के घोड़ा फार्म में महापंचायत होनी थी लेकिन जिले में धारा 144 होने के कारण यह स्थगित हो गई जिसके बाद सरधना से आए विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन अतुल प्रधान धरने पर बैठ गए। इसके बाद इसके बाद सीओ और एसडीएम के साथ अतुल प्रधान की कहासुनी भी हुई जिसके बाद पुलिस अतुल प्रधान को गढ़ कोतवाली ले आई। समझाने के बाद अतुल प्रधान वापस लौट गए। गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 होने और बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में साधना विधायक अतुल प्रधान, मतनौरा के प्रधान संजीव गुर्जर, मुदाफरा निवासी अजय समेत 60 से 70 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246
अनिल कुमार जैन की ओर से पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं




























