
गढ़: व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ क्षेत्र की नई बस्ती निवासी व्यापारी रोहित कुमार गर्ग की पत्नी प्रीति गर्ग ने बताया कि उनके पति 30 दिसंबर की सुबह घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों को काफी चिंता हुई। उन्होंने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद आया। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए वह थाने पहुंचे। पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926

























