
गढ़: घोड़ा फार्म में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर बुल्डोजरों की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के बुलडोजरों ने घोड़ा फार्म में हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पहले अवैध प्लाटिंग को सील किया। इसके पश्चात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
मामला बुधवार की सुबह का है जब हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम गढ़मुक्तेश्वर के घोड़ा फार्म पहुंची जहां उसने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। अवैध प्लाटिंग पर जब दो बुलडोजर गरजे तो अवैध कॉलोनी को काटने वाले कॉलोनाइजर मौके से भाग गए। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति दिखाई दी। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी का धंधा काफी तेजी से पनप रहा है। अवैध कालोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों की हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181




























