
गढ़: भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, उपचार के दौरान मौत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में परिवार में मामूली कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से कई वार किए जिससे घायल भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला तीन दिन पुराना है। जब दौताई के रहने वाले परिवार के तीन भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने अपने भाई इमरान पर चाकू से कई बार किए। इमरान चाकू लगने से घायल हो गया जिसके पेट में काफी गंभीर चोट आई जबकि एक अन्य तीसरे भाई को सिर पर चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इमरान की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां शनिवार की देर रात इमरान की मौत हो गई। गढ़ के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है की घटना के बाद आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इमरान की मौत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























