
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की पहचान 28 वर्षीय ज्योति पत्नी संदीप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की रात का है जब एक महिला की लाश घर में देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
































