
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट पर रविवार को नाविकों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से भी हाथापाई की गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान श्रद्धालुओं में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके से कई लोगों को पकड़ा है।























