
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी “सेवा पखवाड़ा” के रूप में बनाने का कार्य करती है। सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर नगर मण्डल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता हापुड़ जिला पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने की। कार्यशाला की प्रस्तावना गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़ ने रखी।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल उपाध्याय (जिला मंत्री भाजपा/गढ़ नगर मण्डल प्रभारी) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल उपाध्याय ने समस्त कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को 17 सितम्बर को स्कूल, कॉलेज, मंदिर, शहर के मुख्य मार्गों में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा करने का कार्य करना है। साथ ही 18 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन करना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री/जिला संयोजक एमएलसी स्नातक शिक्षक चुनाव पुनीत ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से ग्रेजुएट हो गए। छात्रों व अन्य सभी की अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाने के लिए कहा।
गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक प्रत्येक कार्यक्रम भव्य रूप से बनाने का कार्य करेंगे तथा एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में अधिक संख्या में बनाने का कार्य करेंगे। कार्यशाला में इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ हर्षवर्धन शर्मा, ओमप्रकाश पहलवान,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राकेश बजरंगी,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल,हरीश पुरुषोत्तम,गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़, नगर महामंत्री रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,जिला महामंत्री पुनीत, जिला मंत्री पिंकी त्यागी,जिला सहमीडिया प्रभारी विनय मिश्रा, लता केवट,पूर्व नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी,योगेश वर्मा,नगर उपाध्यक्ष, सोनू वर्मा,आशीष कजानिया,मनोज पाल,गौरव ठाकुर,नगर मंत्री,अमित गुप्ता,अनुराग आर्य,शोभित ठाकुर,अर्जुन ठाकुर, राहुल शुक्ला, पवन शर्मा,जयन्त प्रजापति,अंकित गोयल,योगेन्द्र राजपूत,करन गौतम,अर्जुन शर्मा,ब्रह्मानन्द प्रजापति,मीनाक्षी रस्तौगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























