
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव सरूरपुर के पास एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना के रहने वाले बाबर ने बताया कि वह गढ़ में सीओ कार्यालय के सामने एक अस्पताल का संचालन करते हैं जिस पर उसका छोटा भाई 22 वर्षीय नाज़िर पुत्र आरिफ भी रहता है। नाज़िर सोमवार की रात बाइक पर सवार होकर अस्पताल से घर लौट रहा था। जैसे ही गांव सरूरपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे नाज़िर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने मृतक को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























