
👁 4 views Views
गढ़: भारत पेट्रोलियम का ट्रक खराब, दो घंटे तक लगा जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ में दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे भारत पैट्रोलियम का एक ट्रक अचानक खराब हो गया जो सुल्तानपुर से दिल्ली जा रहा था। ट्रक के रुकने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वही जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने बृजघाट टोल, एनएचआईए के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और हाइड्रा मशीन मंगवाई। मशीन की मदद से हाईवे से ट्रक को हटाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। यातायात सुचारू होने के बाद यात्री अपने गंतव्य की ओर चल पड़े।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























