गढ़: पिता की डांट से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची थी पिता की हत्या की साजिश












गढ़: पिता की डांट से नाराज बेटे ने दोस्तों संग रची थी पिता की हत्या की साजिश

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानक चौक में दो महीना पहले किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता की गोली मार कर हत्या की थी। किसान बेटे के व्यवहार से संतुष्ट नहीं था जिसके बाद पिता ने उसे डाटा तो वह डांटने से नाराज हो गया और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

गढ़ पुलिस की जांच में सामने आया है कि किसान का बेटा गलत संगत में पड़ गया। बेटे को पिता ने डांट दिया जिसके बाद नाराज होकर बेटे ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची। दो नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ तमंचा भी बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गांव मानक चौक के रहने वाले किसान तस्वीर अपने बेटे को गलत संगत के चलते घटना से एक दिन पहले डांट कर मारपीट की थी। बेटे ने उस दिन पिता पर हाथ छोड़ दिया था। अगले दिन 20 सितंबर 2025 को बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम जाम देने का प्लान बनाया। इस वारदात में उसने अपने 16 वर्षीय दोस्त और 15 वर्षीय दो दोस्तों का साथ लिया। पहले तो दोस्तों ने उसके पिता को फोन कर बताया कि उनका बेटा खेत पर जान देने जा रहा है। ऐसे में घबराकर किसान तुरंत खेत पर पहुंचा और बेटे को समझा ही रहा था कि दोनों दोस्तों ने पीछे से आकर गोली मार दी। गोली लगते ही किसान जमीन पर गिर गया। इसके बाद तीनों फरार हो गए। सूचना पर दोनों बाल अपचारी दोस्तों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल तमंचा और खोखा बरामद हुआ है।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025











  • Related Posts

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    🔊 Listen to this गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली दिव्यांशी सिंघल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस…

    Read more

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    🔊 Listen to this होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):होली के पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे
    error: Content is protected !!