हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गांव बदरखा के पास रविवार को अमरोहा निवासी मिनी ट्रक चालक का शव मिला था जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गनशॉट की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के कमर पर बेल्ट से पीटने के भी निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सर में गोली लगने की वजह से सरफराज की मौत हुई थी। हापुड़ के कप्तान के निर्देश पर सर्विलांस, एसओजी और गढ़ कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रविवार को गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा के पास स्थित मध्य गंग नहर किनारे रजवाहे में मिनी ट्रक चालक का शव मिला था जिसकी पहचान 25 वर्षीय सरफराज निवासी गांव गंगवार थाना रेहरा अमरोहा के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। मृतक के भाई सरताज की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को गांव में जब सरफराज का शव पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई और कोहराम मच गया जिसके बाद सोमवार की शाम को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक किया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























