हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गांव अठसैनी में एक बाइक सवार को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमरौहा का गजरौला निवासी विवेक कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर सोमवार को गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह अठसैनी गांव में पहुंचा तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान विवेक सड़क पर गिर गया जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Tata Croma में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

































