
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के पशु मेले में आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई कर करीब 40 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर लिया। अचम्भे की बात तो यह है कि पुलिस कच्ची शराब बनाने वालों को पकड़ने में ना कामयाब साबित हो रही है। आबकारी विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से जंगल की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम ने शराब और बनाने के उपकरण बरामद कर लिए हैं।
आबकारी निरीक्षक गढ़मुक्तेश्वर प्रियंका गुप्ता ने गुप्त सूचना पर मेला क्षेत्र के समीप टीम के साथ पहुंची जहां कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब बना रहे थे। टीम ने मौके से भले ही 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आबकारी विभाग की टीम को चकमा देकर आरोपी भागने में कामयाब रहे।
हापुड़: बचपन टॉय शॉप से खरीदें बच्चों के खिलौने जरा हटके: 9719606011






























