
गढ़: महिला को बेहोश कर कानों के कुंडल लेकर आरोपी फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी महिला को रास्ता पूछने के बहाने एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया जिसके बाद वह होश हो गई। महिला के कुंडल लेकर आरोपी रफूचक्कर हो गया। पीड़िता हसमती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला शनिवार का है जब हसमती घंटाघर के पास स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई थी। वहां से घर लौटने के दौरान तहसील रोड पर युवक ने उसे रोका और दरगाह जाने का रास्ता पूछने लगा। महिला का कहना है कि रास्ता बताने के दौरान युवक ने अचानक उन्हें सिक्का सुंघा दिया जिसे सूंघते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर उन्होंने देखा कि उनके कानों के कुंडल गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































