
👁 0 views Views
गढ़: गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक को सकुशल बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। कड़ी मशक्कत के पश्चात युवक को सकुशल बचाया। इसके बाद उसने सभी का आभार जताया।
जनपद अमरोहा के कुमावली गांव निवासी रवि पुत्र लखीमचंद अपने स्वजन के साथ अपने ताऊ संतराम के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। दाह संस्कार के बाद गंगा में स्नान करते समय रवि गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। गोताखोर दीपचंद केवट और काले केवट ने गंगा में छलांग लगाकर युवक को आखिर बचा लिया।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586




























