
गढ़: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पहचान शुरू का प्रयास शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मंगलवार की देर शाम करीब 8:30 बजे के आसपास का है। जब ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर टोल प्लाजा के आगे ढाबे के सामने एक युवक कोअज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के दाहिने हाथ पर नौशाद लिखा हुआ है। वह पैदल जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























