
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में एक युवक की शनिवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय आमिल निवासी गांव दौताई के रूप में हुई है जो शनिवार की दोपहर को घर से किसी काम के लिए जंगल में गया था। वह बदरखा के सामने जंगल में रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी ट्रेन आने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867


























