
गढ़: सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामला शुक्रवार का है जब बदरखा के सामने शुक्रवार की देर शाम एक युवक सड़क पार कर रहा था। तभी आए अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे घायल हो गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























