
गढ़: मुर्गी दाने से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बुधवार को मुर्गी दाना लेकर जा रहा मिनी ट्रक बारिश के कारण अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही पीछे से आ रहे वाहन बाल-बाल बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने यातायात व्यवस्था को संभाला।
मामला बुधवार का है जब हापुड़ से मुर्गी दाना लेकर 1 मिनी ट्रक बुधवार को चंदौसी जा रहा था। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के पास पहुंचा तो बारिश के कारण मिनी ट्रक राष्ट्रीय हाईवे-9 पर पलट गया। हादसे में चालक शाहनवाज मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867



























