
गढ़: छात्रों से भरी ई-रिक्शा में गाड़ी ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मेरा रेती की अल्लाह बख्शपुर रोड पर अनियंत्रित गाड़ी ने छात्रों से भरी एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और घटनास्थल की ओर दौड़े। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस ने छात्रों का हाल जाना और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा मीरा रेती के अल्लाहबक्शपुर मार्ग पर पहुंची तो एक अनियंत्रित गाड़ी ने ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को अवगत कराया और बच्चों का हाल जाना।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























