
गढ़: 80 लीटर कच्ची शराब बरामद, 800 किलो लहन नष्ट कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले मेले से पहले आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया और इसी क्रम में खादर क्षेत्र में 80 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया। साथ ही शराब बनाने का कच्चा माल 800 किलोग्राम लहन को भी मौके पर नष्ट कराया गया।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने अधिकारियों के निर्देश पर अपने स्टाफ के साथ इलाके में दबिश दी जहां आबकारी विभाग की टीम ने गांव इनायतपुर और नयागांव में कार्रवाई की। गांव नयागांव के जंगल से लगभग 80 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई जबकि 800 किलोग्राम लहन जब्त कर मौके पर नष्ट कराया गया।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606
































