
👁 0 views Views
गढ़: केवाईसी न कराने पर 30 हजार राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्ड धारकों की यूनिटों पर रोक लगा दी गई है। करीब 30,000 राशन कार्ड धारकों को अब राशन नहीं मिलेगा। कई बार निर्देश के बावजूद भी केवाईसी नहीं कराई गई।
गढ़ की पूर्ति निरीक्षक पूजा गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 87% राशन उपभोक्ताओं की केवाईसी हो चुकी है जबकि 13% यूनिटों की केवाईसी बाकी है। राशन कार्ड धारकों को शासन द्वारा 31 अगस्त तक केवाईसी कराने का अंतिम अवसर दिया गया था। इसके बावजूद भी 13% उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके खाद्यान्न वितरण पर रोक लगा दी गई है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























