👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली परिसर में लावारिस खड़े 140 वाहनों की नीलामी होगी। बुधवार को यह नीलामी होगी जो सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। इच्छुक लोग थाना गढ़मुक्तेश्वर पर टोकन मनी जमा कर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। गढ़मुक्तेश्वर पर लावारिस दो पहिया वाहन, मालवाहक वाहन तथा चार पहिया वाहन खड़े हैं जिनकी नीलामी होगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































