👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (hapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित जनाना अस्पताल के परिसर में खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। बता दें कि ये तस्वीर गुरुवार की है जब जनाना अस्पताल के परिसर में कूड़ा जलाया गया। इस दौरान काफी ऊपर तक काला धूआं उठता हुआ नजर आया।
एक तरफ प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। यहां तक की करोड़ों का जुर्माना भी लगाया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी कूड़ा जलाने के मामले सामने आना चिंतानजर स्थित है। जनाना अस्पताल के परिसर में काफी गंदगी है जहां किन्हीं लोगों ने कूड़ा जला दिया जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























