हापुड़: जिला पंचायत हापुड़ के सदस्य कृष्णकांत सिँह ने अपने पैतृक गांव अट्टा में पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वीकृत बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया। कृष्णकांत सिँह ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा गांव में पंचायत भवन के निर्माण का लगभग 25 लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है जिसमें प्रधान व सचिव कक्ष, मीटिंग हॉल, पुस्तकालय तथा अन्य ट्रेनिंग कक्षों का निर्माण होना है। ग्राम प्रधान माधवी सिँह ने बताया कि ग्राम पंचायत इस भवन को पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित करेगी साथ ही इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर वर्षा जल का भी संचयन करेगी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, संतरपाल, अशोक, गजराज, परम सिंह, शिवकुमार, कविकान्त सोनू निर्मेश, अजयपाल, मोहित शर्मा, जय सिंह आदि उपस्थित थे।





























