हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्रीनगर में गुरुद्वारे के पीछे गणेश उत्सव का आयोजन किया गया और उत्सव में भक्तों ने गणेश भगवान की स्थापना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था का परिचय दिया। 31 अगस्त से शुरु हुआ यह गणेश उत्सव 9 सितंबर तक मनाया जाएगा जहां प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे, शाम 6:00 बजे और रात 9:00 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक महिला संकीर्तन भी आयोजित किया जाएगा। श्री नगर कीर्तन महिला मंडल हापुड़ द्वारा आयोजित इस गणेश उत्सव में 9 सितंबर यानी शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी जो देवी मंदिर, फ्रीगंज रोड पर समाप्त होगी। गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश की स्थापनी की गई जिनके दर्शन करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे।





























