12 लाख रुपए का गांजा बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से चार अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 12 लाख रूप मूल्य का करीब 40 किलोग्राम अवैध गांजा व गांजा सप्लाई में प्रयुक्त दो स्कूटी बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस जगह-जगह चैकिंग कर रही थी कि दो अलग-अलग स्थान पर स्कूटी पर गांजा सप्लाई करने आए चार मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा।आरोपी फारूक नगर गाजियाबाद का नसीम उर्फ चांदी,लिसाड़ी गेट मेरठ का आरिफ व नदीम तथा नंद नगरी दिल्ली का अमित है।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य से अवैध गांजा तस्करी कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।इससे पहले भी पुलिस गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा व शराब बरामद कर चुकी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























