हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा व्यापारी के साथ अलीगढ़ में लूट करने वाले गिरोह पर अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अलीगढ़ के अकराबाद थाना पुलिस ने सर्राफ से लूट करने वाले गिरोह के सरगना (गैंग लीडर) हरेंद्र उर्फ हैरी बघेल निवासी ग्राम सफीपुर थाना छर्रा, प्रवेश गुप्ता उर्फ जस्सी निवासी बुलंदशहर, नासिर उर्फ नाजिम उर्फ राजा निवासी बदायूं, देवा उर्फ देवानंद निवासी कासगंज पर गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस ने की है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को हापुड़ के मोहल्ला अमरदीप कॉलोनी निवासी पुनीत जिंदल के साथ अलीगढ़ में शेखा झील के पास बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था जहां बदमाश 15 लाख रुपए कीमत की बंधेल ज्वेलरी के लगभग ढाई सौ पीस लूट कर फरार हो गए थे। छह हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी को रोककर लूट को अंजाम दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और माल रिकवर किया। आरोपियों को सबक सिखाने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























