
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, 198.75 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर की गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से खादर क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और पीछे से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार की शाम को गेज के आधार पर गंगा का जलस्तर 198.61 मीटर था जो सोमवार की शाम तक बढ़कर 198.75 मीटर तक पहुंच गया है। खादर क्षेत्र में तो जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि फिलहाल जलस्तर सामान्य स्थिति में है। कोई परेशानी नहीं है। विभाग की पल-पल की गतिविधि पर निगाह है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































