
गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट, ग्रामीण अभी भी भयभीत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि क्षेत्र के हालात अभी भी खराब है। खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। पशुओं के लिए खतरा मंडरा रहा है। चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। ऐसे में नाव के माध्यम से ही लोग आने-जाने को मजबूर हैं। शनिवार को गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर की गिरावट के साथ 199.07 मीटर दर्ज किया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
































