गंगा सप्तमी पर्व प्राचीन गंगा मंदिर में धूमधाम से मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खुर्जा पेच में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में गंगा सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया और मैया का विशेष श्रंगार कर उन्हें छप्पन भोग लगाया गया। मैया को पंखा भी चढ़ाया गया। आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर माहौल आस्था के रंग में रंग गया।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग लोक से शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थी। इसलिए इस दिन को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा मां के अवतरण दिवस गंगा सप्तमी पर धार्मिक कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किए गए। इसी क्रम में खुर्जा पेज में स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में गंगा मैया का गंगाजल से स्नान कराने के पश्चात उन्हें खास पोशाक पहनाई गई और मैया का विशेष श्रृंगार किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर को गुब्बारों, फूलों व लाइटों से सजाया गया और मैया को छप्पन भोग भी लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी व ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गंगा मैया को पंखा चढ़ाया। इस अवसर पर गंगा मैया के जय के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके पश्चात मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा गंगा मां की आरती की गई। आरती में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ऋतिक त्यागी, संदीप, जय भगवान, अजय कुमार, सीमा वत्स, अतुल शर्मा, शालिनी, राधिका, ममता, राम, पूनम, कमल, रवि आदि भक्त उपस्थित रहे।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























